सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP is not a political party, it is a strong medium for nation building: Dr. Arvind

भाजपा राजनीतिक दल नहीं, राष्ट्र निर्माण का मजबूत माध्यम : डॉ. अरविंद

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 Apr 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
BJP is not a political party, it is a strong medium for nation building: Dr. Arvind
भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर सोमवार को गोहाना में भाजपा कार्यालय में आयोजित हवन पूर्णआहुति डा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गोहाना। सोनीपत रोड स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए काम करने वाली सबसे बड़ी पार्टी है।
उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर हवन में आहुति डाली। उन्होंने कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि पार्टी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यकर्ता मिलकर यह सुनिश्चित करें कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का मजबूत माध्यम है।
मंत्री ने कहा कि पार्टी की नींव डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एक राष्ट्र एक संविधान और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद जैसे विचारों पर रखी गई है। इसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।
उन्होंने सोनीपत रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी का ध्वज भी फहराया। इस दौरान जिला प्रभारी डॉ. किरण कलकल, जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, चेयरमैन कृष्ण सैनी, जितेंद्र शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, भलेराम नरवाल, बलराम कौशिक, रीना शर्मा, प्रदीप बड़वासनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed