सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Aditya got second place in the regional skill competition

Sonipat News: क्षेत्रीय कौशल स्पर्धा में आदित्य को मिला दूसरा स्थान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Aditya got second place in the regional skill competition
क्षेत्रीय कौशल दूसरा स्थान प्राप्त करने वाला आदित्य। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

सोनीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खरखौदा के आरएसी ट्रेड प्रशिक्षु आदित्य ने क्षेत्रीय कौशल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 10 से 14 मार्च तक उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बीएसएल ग्राउंड में आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के आईटीआई संस्थानों से आए प्रतिभागियों ने कौशल का प्रदर्शन किया था। दूसरा स्थान हासिल करने पर आदित्य को 50 हजार रुपये की राशि इनाम में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई खरखौदा के अनुदेशक सहदेव ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व की बात है। संस्थान में प्रशिक्षुओं को तकनीकी शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाता है जिसके परिणामस्वरूप विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
अनुदेशक सहदेव ने बताया कि अब आदित्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने भी आईटीआई प्रशिक्षुओं की इस सफलता पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए प्रोत्साहन राशि भी घोषित की है।
इसके तहत राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले प्रतिभागियों को 5 लाख रुपये तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले प्रतिभागियों को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed