{"_id":"6a7791dd93073c80070cedbf","slug":"admissions-stalled-due-to-fee-hike-40-to-50-percent-of-seats-still-vacant-sonipat-news-c-197-1-snp1001-158431-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फीस बढ़ी तो दाखिलों पर लगा ब्रेक, 40 से 50 फीसदी सीटें अब भी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फीस बढ़ी तो दाखिलों पर लगा ब्रेक, 40 से 50 फीसदी सीटें अब भी खाली
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के हिंदू महाविद्यालय में दाखिले के लिए फीस जमा कराने को काउंटर पर खड़े विद्यार्थ
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र की दाखिला प्रक्रिया पर फीस बढ़ोतरी का असर दिखाई देने लगा है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से यूजी और पीजी कोर्स की फीस में करीब 25 से 30 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद दो चरणों की प्रक्रिया पूरी होने पर भी जिले के अधिकतर कॉलेजों में 40 से 50 प्रतिशत सीटें खाली हैं। अब दाखिलों के लिए तीसरा चरण शुरू किया जा रहा है। 10 अगस्त से ओपन काउंसलिंग होगी और दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय के नए शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ शेष सीटों पर दाखिला ले सकेंगे। जिले के 23 राजकीय, निजी और एडिड महाविद्यालयों में यूजी कोर्स के लिए इस बार 13,500 से अधिक सीटें निर्धारित की गई हैं। सीबीएसई और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से 12वीं पास करने वाले जिले के करीब 21,203 विद्यार्थी उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए पात्र हैं।
दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के बाद विद्यार्थियों ने निर्धारित सीटों के मुकाबले 85 से 90 प्रतिशत तक ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। इसके बावजूद दाखिले को लेकर रुचि कम रही। पहले चरण में करीब 40 से 45 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हुए। दूसरी मेरिट सूची के बाद यह आंकड़ा बढ़कर करीब 50 से 60 प्रतिशत तक पहुंच पाया।
विज्ञापन
फीस बढ़ोतरी को दाखिलों में कमी का प्रमुख कारण माना जा रहा है। पहले यूजी कोर्स में सालाना करीब 3000 से 3500 रुपये फीस देनी पड़ती थी। अब यह राशि बढ़कर करीब 5000 से 5500 रुपये हो गई है। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है।
तीन बार बढ़ानी पड़ी पंजीकरण की अंतिम तिथि
इस वर्ष निर्धारित सीटों के मुकाबले कम आवेदन आने के कारण ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि तीन बार बढ़ाई गई थी। इसके बाद विद्यार्थियों ने आवेदन तो किए, लेकिन मेरिट सूची जारी होने के बाद दाखिला लेने वालों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही।
16 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क
उच्चतर शिक्षा निदेशालय के शेड्यूल के अनुसार 10 से 16 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ ओपन काउंसलिंग के माध्यम से दाखिला लिया जा सकेगा। इसके बाद 17 से 23 अगस्त तक भी विद्यार्थी प्रतिदिन 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिला ले सकेंगे।
वर्जन
यूजी कोर्स में दो चरणों की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब शेष सीटें भरने के लिए सोमवार से ओपन काउंसलिंग शुरू होगी। दाखिले से वंचित विद्यार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिला ले सकते हैं। यह सुविधा 16 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क लगाया गया है।
डॉ. किरण सरोहा, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, सोनीपत