{"_id":"6a7792532c0dd86ea40c9f9e","slug":"sewer-water-filled-the-disposal-unit-the-mayor-had-a-motor-brought-in-and-installed-at-night-sonipat-news-c-197-1-snp1003-158412-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डिस्पोजल में भर गया सीवर का पानी, मेयर ने रात में मंगवाकर लगवाई मोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डिस्पोजल में भर गया सीवर का पानी, मेयर ने रात में मंगवाकर लगवाई मोटर
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में डिस्पोजल का निरीक्षण करते मेयर राजीव जैन। स्रोत : प्रवक्ता
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। बारिश के बीच शहर में जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लेने निकले मेयर राजीव जैन को ककरोई रोड पर एक सप्ताह से बंद मोटर मिली। इस पर उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए मोटर तत्काल बदलने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने रात में ही 40 हॉर्स पावर की सबमर्सिबल मोटर मंगवाकर मैनहोल में डाली जिससे पानी की निकासी शुरू हो गई।
मेयर राजीव जैन ने बारिश के मद्देनजर शहर के विभिन्न डिस्पोजलों का निरीक्षण किया। सेक्टर-23 स्थित डिस्पोजल पर पानी ऊपर तक भरा मिला। वजह पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि ककरोई रोड पर करीब एक माह पहले लगाई गई अस्थायी मोटर पिछले एक सप्ताह से खराब है।
मोटर बंद होने से शास्त्री कॉलोनी, मयूर विहार और प्रगति नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में सीवर जाम की समस्या पैदा हो गई थी। जानकारी मिलते ही मेयर ने नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार और कार्यकारी अभियंता राहुल पूनिया को कर्मचारियों की लापरवाही से अवगत कराया। उन्होंने खराब मोटर तत्काल हटाकर नई मोटर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रात में ही मंगवाई 40 एचपी की मोटर
मेयर के निर्देश के बाद निगम अधिकारियों ने रात में ही 40 एचपी की सबमर्सिबल मोटर मंगवाई और उसे मैनहोल में स्थापित कराया। मोटर चलने के बाद डिस्पोजल से पानी की निकासी शुरू हो गई। इससे प्रभावित क्षेत्रों में सीवर जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
ड्रेन नंबर छह का भी लिया जायजा
मेयर ने निरीक्षण के दौरान शंभू दयाल डिस्पोजल, लहराड़ा रोड और खाटू श्याम मंदिर के पास स्थित डिस्पोजलों का भी जायजा लिया। इसके बाद वह ड्रेन नंबर छह स्थित आईपीएस पर पहुंचे। यहां शनि मंदिर की ओर से आने वाली सीवर लाइन में पानी का प्रवाह कम मिला। जांच में पता चला कि बाबा धाम के पीछे छोटे शनि मंदिर के सामने लगी जाली बंद थी। मेयर ने संबंधित कर्मचारियों को तत्काल जाली साफ करवाने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बारिश के दिनों में शहर की जलनिकासी व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लोगों को सीवर जाम या जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राजीव जैन, मेयर सोनीपत