सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Aman, Deepansh and Chirag won prizes of Rs 31,000 each in the mud wrestling competition.

Sonipat News: मिट्टी दंगल में अमन, दीपांश और चिराग ने 31-31 हजार के इनाम

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Aman, Deepansh and Chirag won prizes of Rs 31,000 each in the mud wrestling competition.
सोनीपत जिले के गांव हलालपुर में ओलंपियन धर्मवीर पहलवान के 61वें जन्मदिवस पर आयोजित दंगल में एक-
विज्ञापन
सोनीपत। ओलंपियन धर्मवीर पहलवान की 61वीं जयंती पर गांव हलालपुर में 28वें मिट्टी दंगल का आयोजन दादा देसराज स्टेडियम में किया गया। इस मौके पर विजेता पहलवानों को मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने पुरस्कृत किया। दंगल के आयोजक साेमबीर दहिया, कांग्रेस नेता जयभगवान आंतिल ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।
Trending Videos

दंगल में हरियाणा के अलावा आसपास के पहलवानों ने भी भाग लिया। पहलवानों से परिचय के बाद बड़ौली ने कहा कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयभगवान आंतिल ने पहलवानों से हाथ मिलाया और कुश्ती के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्व. धर्मवीर पहलवान ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया था। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा देता है।
आयोजन समिति ने कहा कि उनकी स्मृति में आयोजित यह दंगल ग्रामीण खेल संस्कृति को जीवित रखने का कार्य कर रहा है। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी तरह दंगल आयोजित करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, विधायक पवन खरखौदा उपस्थित रहे।
किस पहलवान ने कितना इनाम जीता
दंगल में सोनू अखाड़े के अमन, सांपला के दीपांश और मिर्चपुर के चिराग ने 31-31 हजार के इनाम जीते हैं। सागर भोलानाथ ने 11 हजार, जतिन महाकाल और यश सिसाना ने 5100-5100 तो प्रशांत हलालपुर ने 21 रुपये का इनाम जीता।

सोनीपत जिले के गांव हलालपुर में ओलंपियन धर्मवीर पहलवान के 61वें जन्मदिवस पर आयोजित दंगल में एक-

सोनीपत जिले के गांव हलालपुर में ओलंपियन धर्मवीर पहलवान के 61वें जन्मदिवस पर आयोजित दंगल में एक-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed