{"_id":"69bffc2f90ebd29ff70b6cda","slug":"amandeeps-selection-in-upsc-is-an-inspiration-for-the-youth-krishna-sonipat-news-c-197-1-snp1001-151306-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमनदीप का यूपीएससी में चयन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : कृष्णा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमनदीप का यूपीएससी में चयन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : कृष्णा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 22 Mar 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के गांव मुरथल में यूपीएससी चयनित अमनदीप राजौरा करती विधायक कृष्णा गहलावत व अन्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव मुरथल में एजुकेशन एवं स्पोर्ट्स सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह एवं खेल प्रतियोगिता के मौके पर संघ लोक सेवा आयोग में चयनित गांव के अमनदीप राजौरा को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राई हलका की विधायक कृष्णा गहलावत ने पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विधायक ने कहा कि अमनदीप की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। विधायक ने कहा कि मुरथल की बेटी निधि पूर्व में यूपीएससी में चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ा चुकी हैं।
खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण विकास एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में संस्था की भूमिका बेहतर है। कार्यक्रम आयोजक बिजेंद्र पहलवान ने अमनदीप राजौरा का अभिनंदन किया।
इसके साथ ही गांव की प्रतिभाशाली बेटियों डॉ. स्वीटी आंतिल, डॉ. ऋतु आंतिल और रचना आंतिल को सहायक प्रोफेसर बनने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रस्साकशी प्रतियोगिता और 60 से 75 वर्ष आयु वर्ग के बुजुर्गों की दौड़ ने दर्शकों को रोमांचित किया। संस्था ने 80 से 95 वर्ष तक के बुजुर्गों और महिलाओं को भी सम्मानित किया।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र कोच, डॉ. मनोज राय, पूर्व सरपंच छोटूराम, अधिवक्ता बिजेंद्र, बज्जे सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह, मास्टर शमशेर, सुरेंद्र, इकबाल सिंह, कुलदीप नांगल, रामफल व सुभाष मौजूद रहे।
Trending Videos