सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   An activist works for society and the organization: Dr. Archana

समाज और संगठन के लिए काम करता है कार्यकर्ता: डॉ. अर्चना

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Jun 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
An activist works for society and the organization: Dr. Archana
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

गोहाना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा की कार्यकर्ता आधारित कार्य संस्कृति ही सबसे बड़ी पहचान है। हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज और संगठन के लिए काम करता है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रहें।
डॉ. अर्चना गुप्ता का रविवार शाम पहली बार गोहाना पहुंचने पर सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। सेक्टर 7 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने स्वागत, अभिनंदन के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं जो संगठन की मजबूत रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बल पर ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जहां सामान्य परिवार से आने वाला कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर सर्वोच्च पदों तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का व्यापक अभियान है। पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना और भारत को विश्व की अग्रणी शक्ति बनाना है। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नारी सशक्तीकरण के संकल्प को भाजपा आगे बढ़ा रही है। प्रदेश भर में नारी शक्ति का आत्मविश्वास और भरोसा भाजपा के प्रति मजबूत हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देने व सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान गोहाना जिला प्रभारी डॉ. किरण कलकल, गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, वरिष्ठ नेता जवाहर सैनी, प्रदीप सांगवान, डॉ. रीटा शर्मा, नप चेयरपर्सन रजनी विरमानी मौजूद रहे।
इंसेट
पगड़ी पहनाकर और जलेबी खिलाकर किया स्वागत
गोहाना में पहली बार पहुंचने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने गोहाना की जलेबी भी खिलाई गई। फूलों व भाजपा झंडों से सजी खुली जीप में सवार होकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के साथ खानपुर मोड़ पर महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले चौक, सोनीपत मोड़ पर भगवान परशुराम चौक, डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर पहुंचकर महापुरुषों को नमन किया। सेक्टर-7 में पहले भगवान परशुराम आश्रम व इसके बाद निर्माणाधीन जाट भवन परिसर पर स्वागत हुआ। कम्युनिटी सेंटर पहुंचने पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed