{"_id":"6a393da5e2031fc9280b3ab9","slug":"video-enfrentamiento-en-los-campos-de-khubdu-el-ganster-gopal-muere-en-represalia-policial-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"खुबडू के खेतों में मुठभेड़ : पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर गोपाल ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुबडू के खेतों में मुठभेड़ : पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर गोपाल ढेर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव खुबडू के खेत सोमवार सुबह तब गोलियों की गूंज से दहल उठे जब सोनीपत क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए पुलिस की संयुक्त टीम से गैंगस्टर गोपाल की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायर कर दिए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर गोपाल मारा गया, जबकि मुठभेड़ के दौरान सीआईए-1 के हवलदार देवेंद्र के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। उनका उपचार खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार गांव अटायल निवासी गोपाल हत्या के दो मामलों में उम्रकैद की सजा भुगत रहा था। वह इसी वर्ष मार्च में पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन 30 मई को वापस जेल में आत्मसमर्पण करने के बजाय पैरोल जंप कर भूमिगत हो गया। इसके बाद उसने सोनीपत और पानीपत क्षेत्र में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर दहशत का माहौल बना रखा था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि गोपाल एक अन्य ग्रामीण की हत्या करने का षड्यंत्र बनाकर क्षेत्र में घूम रहा है। इसी सूचना के आधार पर सोमवार सुबह करीब छह बजे सीआईए-1 और गन्नौर पुलिस की टीमों ने गांव खुबडू के निकट खेतों में उसकी घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
हमले में सीआईए-1 के हवलदार देवेंद्र के हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने आत्मरक्षा और जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे तुरंत खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गोपाल पर हत्या, हत्या की कोशिश, दुष्कर्म और अन्य गंभीर अपराधों सहित करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज थे। पैरोल पर आने के बाद उसने पानीपत में एक तथा गन्नौर क्षेत्र में तीन वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस को आशंका थी कि वह जल्द ही एक और बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता है।
मुठभेड़ के बाद पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर घायल हेड कांस्टेबल देवेंद्र का हालचाल जाना। उन्होंने अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक ग्रामीण की जान बचाने में सफलता मिली है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि मुठभेड़ की सभी परिस्थितियों की नियमानुसार गहन जांच कराई जा रही है।
उधर, गैंगस्टर गोपाल के शव को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।