सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   An Organized Society Is a Nation's Greatest Strength: Shashikant

संगठित समाज ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत : शशिकांत

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
An Organized Society Is a Nation's Greatest Strength: Shashikant
सरस्वती विद्या निकेतन में आयोजित हिंदू सम्मेलन में अपनी बात रखते वक्ता। स्रोत : संस्था 
विज्ञापन
गोहाना। समस्त हिंदू समाज के तत्वावधान में आयोजित हिंदू सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। पटेल बस्ती स्थित सरस्वती विद्या निकेतन और बरोदा रोड इंद्रगढ़ी के शिव मंदिर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर हिंदू समाज की एकता और संगठित होने का संदेश दिया।
Trending Videos

पटेल बस्ती स्थित सरस्वती विद्या निकेतन में हुए सम्मेलन में मुख्य अतिथि शशिकांत ने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है और समाज के सभी वर्गों को धर्म, संस्कृति और संस्कारों की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए। युवाओं से समाज और देश के हित में आगे आने का आह्वान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संजीव (नगर कार्यवाह, गोहाना), अश्वनी (रोहतक विभाग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) और राकेश (सह संयोजक, हिंदू सम्मेलन, गोहाना) भी मौजूद रहे।
इंद्रगढ़ी के शिव मंदिर में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्याम रहे। इस दौरान अश्वनी, संजीव और मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर ने भी अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने कहा कि हिंदू समाज की मजबूती से ही देश का भविष्य सुरक्षित और समृद्ध बन सकता है। समाज में भाईचारा, सहयोग और जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। दोनों कार्यक्रमों का मंच संचालन संगीत ने किया। देव और विजय ने भजन प्रस्तुत किए, जबकि रजनी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed