{"_id":"69b7f1e4539b21d6d402be7c","slug":"meat-and-fish-shops-should-remain-closed-during-navratri-a-memorandum-was-submitted-to-the-cp-sonipat-news-c-197-1-snp1007-150968-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नवरात्र में बंद रहें मीट-मछली की दुकानें, सीपी को मांगपत्र सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नवरात्र में बंद रहें मीट-मछली की दुकानें, सीपी को मांगपत्र सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 16 Mar 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने पहुंचे रक्षक सेना के प्रतिनिधि। स्रोत: रक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। रक्षक सेना ने नवरात्र पर्व के दौरान जिले में मीट-मछली की दुकानें बंद रखने की मांग की है। इसको लेकर रक्षक सेना प्रमुख मनजीत तिहाड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर पहुंचकर अधिकारियों को मांगपत्र सौंपा।
मनजीत ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से इस पर्व की शुरुआत हो रही है। इसको ध्यान में रखते हुए इन दिनों में मीट-मछली की दुकानों के खुली रहने से धर्मावलंबियों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। सामाजिक सौहार्द खराब होने का डर रहता है।
हिंदू समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नवरात्र के दौरान पूरे सोनीपत के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मीट-मछली की दुकानों को बंद कराई जानी चाहिए। मांग पत्र सौंपते समय राजेश भगत, अभिषेक बहालगढ, सुशील जाहरी, अंकित, भूपेंद्र, निक्कू मौजूद रहे।
Trending Videos