सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Simran became the best athlete along with winning the 100 meter race.

Sonipat News: 100 मीटर दौड़ की विजेता का साथ सर्वश्रेष्ठ एथलीट बनीं सिमरन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Simran became the best athlete along with winning the 100 meter race.
जीवीएम गर्ल्स कॉलेज के वार्षिक खेलकूद प्रतियागिता के मटका रेस में हिस्सा लेती छात्राएं। स्रोत :
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष की सिमरन तो मटका दौड़ में पूजा प्रथम रहीं। शिक्षण वर्ग की मटका दौड़ में रितु और गैर शिक्षण वर्ग में कविता ने बाजी मारी। बीए द्वितीय वर्ष की सिमरन को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब दिया गया।

जीवीएम की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की खेल अधिकारी व भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य ज्योति रूमावत व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने किया। शुरुआत पर एनसीसी, एनएसएस, वाईआरसी तथा खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। जीवीएम की एनएसएस अधिकारी रुचिका विरमानी ने बताया कि छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में, बीए प्रथम वर्ष की शिवांशी ने दूसरा व बीकॉम तृतीय वर्ष की स्नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया है। लेमन रेस में बीए तृतीय वर्ष की गीतांजलि ने पहला, बीएससी कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष की तिलक्षा ने दूसरा व बीए द्वितीय वर्ष की तन्नू ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटका रेस में बीए ज्योग्राफी तृतीय वर्ष की पूजा ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की अतिका ने द्वितीय व बीएससी कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष की सान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

थ्री-लेग रेस में बीए ज्योग्राफी तृतीय वर्ष की अनुष्का व बीएससी नॉन मेडिकल की चेरी की जोड़ी ने प्रथम, बीकॉम ऑनर्स द्वितीय वर्ष की इशिका व तान्या की जोड़ी ने द्वितीय तथा बीएससी कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष की जान्हवी व बीए द्वितीय वर्ष की कोमल की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रिले-रेस में सिमरन, तनीषा, शिवांशी व जान्हवी की टीम ने प्रथम, तिलक्षा, खुशी, गीतांजलि व साक्षी की टीम ने द्वितीय और प्राची,नैंसी, निष्ठा व कोमल की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। फ्रॉग रेस में बीए द्वितीय वर्ष की साक्षी ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की शिवांशी ने द्वितीय व बीएससी प्रथम वर्ष की नैंसी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

शिक्षण स्टाफ की मटका रेस में रितु ने प्रथम, डाॅ. तमन्ना कुमारी ने द्वितीय व डाॅ. सुमन वर्मा ने तृतीय तथा 50 मीटर दौड़ में डाॅ. अनु ने प्रथम, नैंसी ने द्वितीय व डाॅ. नवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रस्साकशी में प्रियंका, अनु, वंदना, सपना, विधि, डाॅ. सुमन वर्मा, नवीन कुमारी, पल्लवी, अमीषा तथा गरिमा की टीम ने बाजी मारी। प्राध्यापिका रीना म्यूजिकल चेयर की विजेता बनीं।

गैर शिक्षण स्टाफ की मटका रेस में कविता ने प्रथम, प्रमिला ने द्वितीय व मिथलेश ने तृतीय तथा 50 मीटर दौड़ में रेखा ने प्रथम, मितलेश ने द्वितीय और डिंपल व हेमा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
म्यूजिकल चेयर में दीपिका ने बाजी मारी। रस्साकशी में रेखा, जानकी, जयोति, डिंपल, कविता, प्रमिला व उपासना की टीम अव्वल रहीं। अंत में विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed