Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
The sanitation and fire fighting staff of the Municipal Corporation burnt an effigy of the contract system at the gate
{"_id":"69ba89e9fb2b36bb6c06ca9f","slug":"video-the-sanitation-and-fire-fighting-staff-of-the-municipal-corporation-burnt-an-effigy-of-the-contract-system-at-the-gate-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: नगर निगम के सफाई व अग्निशमन कर्मचारियों ने गेट पर फूंका ठेका प्रथा का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: नगर निगम के सफाई व अग्निशमन कर्मचारियों ने गेट पर फूंका ठेका प्रथा का पुतला
नगर निगम कार्यालय के गेट पर बुधवार को सफाई व अग्निशमन कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ठेका प्रथा का पुतला फूंका। नगर पालिका कर्मचारी हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारी एकत्रित हुए।
राज्य सचिव राजीव खत्री ने कहा कि समय रहते कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को पूरा किया जाए। ठेका प्रथा समाप्त करके संविदा कर्मियों को विभाग के रोल पर किया जाए। कच्चे कर्मियों को पक्का किया जाए। अग्निशमन विभाग में कार्यरत पे रोल व कौशल कर्मचारियों को फायर ऑपरेटरों के पदों पर समायोजित किया जाए। अगर सरकार समय रहते इन मांगो का समाधान नहीं करती तो नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा आगामी समय में बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा। अग्निशमन कर्मचारी 8-9 अप्रैल को पूर्ण रूप से काम बंद हड़ताल करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। कर्मचारियों ने प्रदर्शन करने के बाद नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा व मंच संचालन इकाई सचिव राजा भाई ने किया। इस दौरान दीपक बोहत, विशाल, राजेश बागड़ी, जयपाल, रविंद्र भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।