सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Protest against the corporation demanding solution to the problems

Sonipat News: समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Mar 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Protest against the corporation demanding solution to the problems
क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते संजय बड़वासनिया और अन्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। गड्ढों में तब्दील हो चुके महलाना रोड, ककरोई रोड पर ध्यान नहीं देने के रोष में सोमवार को जिला पार्षद संजय बड़वासनिया और समर्थकों ने सोनीपत नगर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। मयूर विहार गली नंबर 24, 25 और 26 पक्की करवाने की मांग की।
बड़वासनी ने कहा कि ओवरफ्लो हो रही सीवर लाइन को दुरुस्त करवाया जाए, लावारिस पशुओं को पकड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन भी सौंपा गया है। बड़वासनिया ने कहा कि टूटे हुए रोड के कारण रोजाना दुर्घटना हो रही है। आम आदमी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद रोड को ठीक नहीं किया गया। गढ़ी ब्राह्मणान रोड पर सिटी सेंटर के पास सीवर खुला पड़ा है। हनुमान मंदिर के पास रोड पर गड्ढा है। सरस्वती विहार गली में पक्की गली बना दी लेकिन सीवर लाइन नहीं डाली गई। पानी की निकासी नहीं होने से लोग परेशान हैं।
उन्होंने मांग की कि समस्याओं को जल्द से जल्द करवाया जाए। नगर निगम कमिश्नर हर्षित कुमार ने भी सभी समस्याओं का जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में विजय केतन, ऋतुराज, जयवीर राठी, योगेश गौतम संदीप, कुलदीप, राजवीर, योगेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed