सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Apply for post-matric scholarship by 28

Sonipat News: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 28 तक करें आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Feb 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Apply for post-matric scholarship by 28
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विमुक्त जनजाति के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। पात्र विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सरकारी या निजी शिक्षण संस्थाओं में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। विद्यार्थी 28 फरवरी तक पंजीकरण जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए छात्र को पीएमएस-एससी के लिए अनुसूचित जाति श्रेणी और पीएम-यशस्वी घटक-2 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग या विमुक्त जनजाति से संबंधित श्रेणी से होना चाहिए।
छात्र हरियाणा राज्य का निवासी हो और उसके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक न हो। वह पात्र शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए 28 फरवरी तक www.scholarships.gov.in पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed