सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ASI commits suicide by shooting himself in the temple in the police quarters

Sonipat News: पुलिस क्वार्टर में एएसआई ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
ASI commits suicide by shooting himself in the temple in the police quarters
मृतक एएसआई जसबीर का फाइल फोटो। - फोटो : 1
विज्ञापन
सोनीपत। सदर थाना के पास स्थित पुलिस क्वार्टर में शनिवार देर रात सोनीपत के गांव सिटावली निवासी एएसआई जसबीर सिंह (45) ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद सोनीपत सिटी थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एएसआई ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है।
Trending Videos

जसबीर सिंह शनिवार रात करीब 12 बजे ड्यूटी से लौटकर सदर थाना स्थित अपने सरकारी क्वार्टर नंबर बी-1 पहुंचे थे। घर पहुंचने के बाद उनकी पत्नी खाना बनाने के लिए रसोई में चली गईं। इस दौरान अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर वह कमरे में गईं तो देखा कि उनके पति फर्श पर पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके सिर से खून बह रहा था। गोली उनकी कनपटी में लगी हुई थी। पत्नी ने सिर से बह रहे खून को रोकने का प्रयास किया लेकिन जसबीर सिंह की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्वार्टर को सील कर दिया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। इसके पीछे क्या कारण रहा। घटना को लेकर पुलिस विभाग में शोक है। सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि परिवार से भी पूछताछ की गई है। मामले की अन्य पहलुओं से जांच की जा रही है।


एक वर्ष पहले हुई थी बेटी की शादी, बेटा विदेश में करता है पढ़ाई
जसबीर की बेटी की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। बेटा लंदन नें रहकर पढ़ाई करता है। पिता की मौत की सूचना उसे दे दी गई है। परिजन उसके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। उसके सोमवार को आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

मृतक एएसआई जसबीर का फाइल फोटो।

मृतक एएसआई जसबीर का फाइल फोटो।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed