सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attempts are being made to divert public attention from real issues: Prof. Kunche

जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का हो रहा प्रयास : प्रो. कुंंचे

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Mar 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Attempts are being made to divert public attention from real issues: Prof. Kunche
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। सेंटर फॉर प्रोटेक्शन ऑफ डेमोक्रेटिक राइट्स एंड सेक्युलरिज्म (सीपीडीआरएस) की सभा वीरवार को गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में हुई। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महासचिव प्रो. कुंचे श्रीधर ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक अधिकारों और धर्म निरपेक्ष मूल्यों पर खतरा बढ़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने शाहजहांपुर में शहीदों की मूर्तियां तोड़े जाने की निंदा करते हुए उन्हें दोबारा स्थापित करने की मांग की। सभा में महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों पर भी चिंता जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में प्राण शर्मा, कपिल देव, ब्रह्म सिंह दहिया, संजय कुमार और वजीर सिंह ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने पर जोर दिया। अंत में प्रस्ताव पारित कर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
सभा की अध्यक्षता हरियाणा संयोजक ईश्वर सिंह राठी ने की, जबकि संचालन जिला सचिव सुरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed