{"_id":"6a5baf5220c10a700e0f873c","slug":"bharatiya-kisan-union-extends-support-to-farmers-protest-state-president-arrives-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157177-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: किसानों के धरने को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन, प्रदेशाध्यक्ष पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: किसानों के धरने को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन, प्रदेशाध्यक्ष पहुंचे
Sat, 18 Jul 2026 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव गुहणा में धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते भाकियू (टिकैत) के प्रदेश अ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव गुहणा में हाईटेंशन लाइन के लिए मुआवजे की मांग को लेकर 7 जून से किसानों का धरना जारी है। शनिवार को भी यह प्रदर्शन जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने जिला कार्यकारिणी के साथ किसानों को समर्थन दिया।
उन्होंने किसानों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से बाजार दर के अनुसार मुआवजा देने की मांग की। गुहणा, आंवली, जाजी, मोहाना, भैंसवाल कलां और बिलबिलान गांव के किसान धरने पर बैठे हैं।
धरना समिति ने ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल व उपायुक्त से कई बार मुलाकात की, पर कोई ठोस समाधान नहीं निकला। हरियाणा सरकार में मंत्री अरविंद शर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने भी किसानों की मांगों का समर्थन किया है।
विज्ञापन
मान ने किसानों व बिजली कंपनी के बीच बातचीत से विवाद सुलझाने पर जोर दिया, उपायुक्त से मध्यस्थता की अपील की। रतन मान ने बताया कि किसान नेता राकेश टिकैत भी जल्द धरना स्थल पर पहुंचेंगे, जिसके लिए बड़ी किसान पंचायत होगी।
किसान पांच करोड़ रुपये प्रति एकड़ मांग रहे मुआवजा
जिला प्रधान वीरेंद्र पहल ने मुआवजे के आंकड़े बताए। प्रशासन ने जमीन की बाजार कीमत चार करोड़ रुपये प्रति एकड़ आंकी है, वहीं किसान पांच करोड़ रुपये प्रति एकड़ मांग रहे हैं। बिजली कंपनी 90 लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने को कह रही है। वीरेंद्र पहल ने इसे किसानों के साथ अन्याय बताया। उन्होंने प्रशासन से नए सिरे से समाधान की पहल करने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि सकारात्मक पहल न होने पर उपायुक्त कार्यालय के बाहर पंचायत की जाएगी।
धरने को मिला समर्थन
धरने के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। इनमें जिला उपप्रधान मुकेश दहिया, दलबीर मदीना व मंदीप बड़वासनी शामिल थे। वरिष्ठ किसान नेता बिजेंद्र मालिक ने भी समर्थन दिया। जिला महासचिव सुंदर उदेशीपुर व जिला सचिव अनिल सरगथल उपस्थित थे। जिला सहसचिव जसमेर मोहाना व जिला संगठन प्रचार मंत्री सतपाल मालिक भी मौजूद थे। कथूरा ब्लॉक प्रधान सुनील मलिक भी धरने में मौजूद थे।