{"_id":"6a5ba3bb75e2356fbe00d1e3","slug":"attempt-to-steal-cash-by-breaking-into-axis-bank-atm-accused-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1001-157167-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एक्सिस बैंक का एटीएम तोड़कर नकदी उड़ाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एक्सिस बैंक का एटीएम तोड़कर नकदी उड़ाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 18 Jul 2026 09:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 18 Jul 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के बहालगढ़ थाना में चोरी की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार आरोपी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। एनएच-44 स्थित बहालगढ़ चौक पर एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़कर नकदी चोरी का प्रयास करने के आरोपी खेवड़ा कॉलोनी के सुमित को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पूरी होने के बाद अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
एसीपी ऋषिकांत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि हिटाची पेमेंट सर्विस के प्रतिनिधि गौरव ने शनिवार को शिकायत दी थी कि 16-17 जुलाई की रात एक युवक ने बहालगढ़ चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखी नकदी चोरी करने का प्रयास किया। इस घटना में एटीएम को करीब एक लाख रुपये का नुकसान पहुंचा।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जिसमें आरोपी का चेहरा स्पष्ट दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी पर पहले भी चोरी की दो एफआईआर दर्ज
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और एटीएम तोड़कर पैसे चोरी करने की नीयत से वारदात को अंजाम देने पहुंचा था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी की दो एफआईआर दर्ज हैं। एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि वारदात में आरोपी अकेला शामिल था।