सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Camp organized in Raipur, no consumer reached to get the connection legalized

Sonipat News: रायपुर में लगाया शिविर, कनेक्शन वैध कराने नहीं पहुंचा कोई उपभोक्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Camp organized in Raipur, no consumer reached to get the connection legalized
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम की ओर से लोगों की सुविधा के लिए वीरवार को वार्ड नंबर 7 के गांव रायपुर स्थित कम्युनिटी सेंटर में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता अमित कौशिक लोगों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी ग्रामीण या वार्डवासी पेयजल कनेक्शन वैध कराने के लिए कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद नगर निगम की टीम वापस कार्यालय लौट आई।
Trending Videos

निगम अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल शिविर के माध्यम से लोगों के दस्तावेज जमा किए जा रहे हैं। इसके बाद लोगों को फाइल नंबर मोबाइल पर मुहैया करवाकर नगर निगम कार्यालय में फीस जमा करवाने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की ओर से 12 फरवरी तक विभिन्न वार्डों में चलाया जा रहा है। शुक्रवार को गांव राई स्थित कम्युनिटी सेंटर में यह शिविर लगाया जाएगा। शिविर के माध्यम से लोग 1550 रुपये खर्च कर अपने कनेक्शनों को वैध की श्रेणी में शामिल कर सकते हैं।
निगम ने पेयजल कनेक्शन वैध करवाने के लिए 1050 रुपये व सीवर कनेक्शन वैध करवाने के लिए 500 रुपये शुल्क तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed