सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Commercial cylinders will first be supplied to hospitals, educational institutions, and wedding ceremonies.

Sonipat News: कॉमर्शियल सिलिंडर की पहले अस्पताल, शिक्षण संस्थान व शादी समारोह में होगी आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Commercial cylinders will first be supplied to hospitals, educational institutions, and wedding ceremonies.
गैस आपूर्ति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त सुशील सारवान। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कॉमर्शियल सिलिंडर सबसे पहले आवश्यक सेवाओं के तहत अस्पताल, शिक्षण संस्थान व शादी समारोह के लिए आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद स्टॉक बचने पर होटल, ढाबा व खान-पान के स्टॉल संचालकों को दिया जाएगा। सिलिंडर आपूर्ति की पूरी निगरानी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से की जाएगी।
Trending Videos

जिले में जल्द ही कॉमर्शियल सिलिंडर आपूर्ति शुरू हो सकती है। इसके लिए सामान्य खपत का आंकलन करते हुए इसके 20 प्रतिशत सिलिंडर की आपूर्ति की जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अधिकारी विंशेल सहरावत ने बताया कि फिलहाल जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उपभोक्ताओं की बुकिंग हो रही है और इसके दो से तीन दिन के अंदर गैस एजेंसी उन्हें सिलिंडर की आपूर्ति भी दे रही है। घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए पांच टीमें गठित हैं। टीम लगातार छापेमारी और जांच अभियान चला रही है। अब तक टीम ने अब तक करीब 52 छोटे-बड़े सिलिंडर जब्त किए हैं।


कालाबाजारी पर सख्त हो कार्रवाई, अधिकारी रखें पैनी नजर

उपायुक्त सुशील सारवान ने शुक्रवार को घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के लिए लघु सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रतिनिधियों और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, वितरण और डिलीवरी व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू एवं पारदर्शी रहे।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिला के शिक्षण संस्थानों के हॉस्टलों में गैस की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से गैस गोदामों, एजेंसियों और वितरण केंद्रों का निरीक्षण करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed