{"_id":"69db624eb1bb0359db08bd9f","slug":"murder-of-young-man-in-sonipat-blood-soaked-body-found-near-o-p-jindal-global-university-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में युवक की हत्या: OP जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के पास खून से लथपथ मिला शव, कार टैक्सी चलाता था मृतक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में युवक की हत्या: OP जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के पास खून से लथपथ मिला शव, कार टैक्सी चलाता था मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार
सोनीपत के ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय की पार्किंग के पास दिनदहाड़े एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
सोनीपत में युवक की हत्या
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय, जगदीशपुर के पास दिनदहाड़े एक टैक्सी चालक की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। विश्वविद्यालय की पार्किंग के पास दो युवकों ने लाठी-डंडों, लात-घुस्सों और पत्थरों से हमला कर युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।
Trending Videos
गांव भूर्री निवासी संदीप अपनी वैन को टैक्सी के रूप में चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह रोजाना की तरह रविवार को भी विश्वविद्यालय के बाहर गाड़ी खड़ी किए हुए थे। वह विवि की पार्किंग के पास गेट नंबर-3 के निकट मौजूद थे कि तभी दो वहां पहुंचे और आते ही उन पर हमला कर दिया। युवकों ने डंडों, लात घुस्सों व पत्थर से हमला कर संदीप को बुरी तरह से घायल कर दिया। उन्होंने उसे उनकी वैन में ही डालने की कोशिश की, लेकिन डाल नहीं सके। आसपास के लोगों के आने के बाद वह वैन लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए सुनियोजित तरीके से पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक घटनास्थल से चार-पांच एकड़ दूर खड़ी की और पैदल आकर संदीप पर हमला किया। वारदात के बाद आरोपी संदीप की टैक्सी लेकर भाग गए। कुछ दूरी पर गाड़ी छोडकऱ दोबारा बाइक पर सवार होकर भाग निकले।
सूचना मिलते ही थाना राई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं और साक्ष्य जुटाने के साथ जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने भी घटनास्थल का दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। डीसीपी का कहना है कि मामला शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद का लग रहा है। परिजनों के बयान दर्ज कर उसके आधार व साक्ष्यों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।