{"_id":"69db8e3edfdb41ecea04c561","slug":"police-arrested-12-fake-babas-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-153637-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पुलिस ने 12 फर्जी बाबाओं को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पुलिस ने 12 फर्जी बाबाओं को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- महिलाओं और युवाओं को झांसा देकर ठगी की कोशिश करते थे
पिरान कलियर। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दरगाह शरीफ क्षेत्र से 12 संदिग्ध भेषधारी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर दरगाह परिसर और आसपास के सराय, रैन बसेरा व टिन शेड में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से आए ऐसे व्यक्तियों को पकड़ा गया, जो साधु-संतों का भेष धारण कर आमजन को उनकी व्यक्तिगत व घरेलू समस्याओं के समाधान का झांसा दे रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे ताकि आस्था के नाम पर ठगी करने वाले तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
Trending Videos