सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sdfg

Noida News: दहेज की मांग को लेकर गर्भवती महिला से मारपीट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
sdfg
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


पलवल। शहर के धान मिल क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। दहेज की मांग को लेकर एक गर्भवती महिला के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ममता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 18 वर्ष पहले नीरज के साथ हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। आरोप है कि पति नीरज और सास कमलेश पिछले काफी समय से उसे मायके से डेढ़ लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। शिकायत के अनुसार 2 अप्रैल 2026 की सुबह जब ममता पशुओं को चारा डाल रही थी, तभी पति और सास ने फिर पैसों की मांग की। असमर्थता जताने पर दोनों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता तीन माह की गर्भवती थी, इसके बावजूद उसके पेट में लात-घूंसे मारे गए, जिससे उसे रक्तस्राव होने लगा। शाम को किसी तरह पीडिता जिला नागरिक अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि चोटों के कारण उसका गर्भपात हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed