{"_id":"69dba580149a0977a8015be0","slug":"video-residents-of-d-tower-raised-many-issues-in-amar-ujala-samvad-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद: डी टॉवर के निवासियों ने कहा- बिजली और पानी का बिल लेने के बाद भी बिल्डर ने जमा नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद: डी टॉवर के निवासियों ने कहा- बिजली और पानी का बिल लेने के बाद भी बिल्डर ने जमा नहीं किया
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:30 PM IST
ग्रेटर नोएडा। बिल्डर ने भले ही सोसाइटी को हैंडओवर कर दिया हो,लेकिन उसके पुराने कारनामे निवासियों को परेशान कर रहे हैं। ग्रेनो वेस्ट स्थित हिमालयन प्राइड सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को अमर उजाला संवाद में कई मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि सोसाइटी की बिजली काटने वाली है। जबकि निवासियों ने पहले से एडवांस में पूरा पैसा लिया जा चुका है। इसके साथ ही पानी का बकाया तक बिल्डर की ओर से जमा नहीं किया गया है।
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। पार्क से लेकर ओपन एरिया में साफ सफाई के नाम पर केवल बिल्डर ने निवासियों ने मेंटेनेंस लिया,लेकिन कुछ भी नहीं किया। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल को एओए को हैंडओवर मिला है। अब एओए ने काम करना तो शुरू किया है,लेकिन पुराने फंड का कोई हिसाब तक नहीं दिया गया है। बिजली का बिल नहीं जमा होने के कारण एनपीसीएल ने सोमवार को बिजली काटने के लिए बोल दिया है। बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था तक नहीं है। हर समय पानी भरा रहता है। आईएफ़एमएस फंड तीन करोड़ है। उसको भी नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में कई कर अधूरे हैं एजेंसी से पता किया गया यदि वह कल अब 10 करोड़ में कराया जा पाएंगे,लेकिन बिल्डर की ओर से कुछ भी नहीं बताया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।