{"_id":"69dbb90415daddda7c06f2ce","slug":"police-station-will-be-set-up-in-yamuna-city-noida-news-c-491-1-gnd1001-5918-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: साइबर अपराध को रोकने के लिए यमुना सिटी में बनेगा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: साइबर अपराध को रोकने के लिए यमुना सिटी में बनेगा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
-रबूपुरा के सेक्टर-20 मे थाने के लिए चिह्नति की जा चुकी है जमीन
-लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों के बाद पुलिस ने तेज की कवायद
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। साइबर अपराध और ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए यमुना सिटी में साइबर थाने का निर्माण किया जाएगा। पुलिस विभाग की ओर से रबूपुरा के सेक्टर-20 में जगह चिह्ननित की जा चुकी है। जल्दी ही थाने का निर्माण काम शुरू कर दिया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी नोएडा के सेक्टर-20 में साइबर थाना है, जहां से ऑनलाइन अपराध करने वालों पर नजर रखी जाती है, लेकिन साइबर अपराधों में लगातार हो रहे इजाफे के बाद अब जिले में दूसरा थाना बनाया जाएगा।
3500 वर्ग मीटर जमीन में बनेगा थाने का भवन
थाने का निर्माण लगभग 3.30 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। सेक्टर-20 के पॉकेट-सी में 3500 वर्ग मीटर जमीन निर्माण के लिए चिह्नित की गई है। गौतमबुद्धनगर पुलिस इस अत्याधुनिक साइबर थाने को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार कराएगी। इसमें हाईटेक साइबर फाॅरेंसिक यूनिट और अत्याधुनिक डिजिटल लैब भी स्थापित की जाएंगी।
कोट
नया थाना आधुनिक तकनीक से युक्त होगा। आमजन को भी जागरूक रहने की जरूरत है कि वह अपराधियों के झांसे में बिल्कुल भी न आएं। गोपनीय जानकारियां शेयर ने करें। -डॉ. प्रवीण रंजन, पुलिस उपायुक्त
Trending Videos