{"_id":"6a5858810af4e7184e06aeac","slug":"tragic-accident-on-gt-road-in-sonipat-truck-runs-over-two-youths-changing-tire-one-critically-injured-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा: टायर बदल रहे दो युवकों को ट्रक ने कुचला, एक युवक गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा: टायर बदल रहे दो युवकों को ट्रक ने कुचला, एक युवक गंभीर घायल
Thu, 16 Jul 2026 09:35 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर (सोनीपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर (सोनीपत)
Published by: Naveen
Updated Thu, 16 Jul 2026 09:35 AM IST
सार
हादसा इतना भीषण था कि शाहपुर निवासी मोहित और फरीदाबाद के गांव घरोरा निवासी अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे की तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गन्नौर के बाल भवन स्कूल के समीप बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में कार का पंक्चर टायर बदल रहे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
गांव शाहपुर निवासी मोहित अपने परिचित फरीदाबाद के गांव घरोरा निवासी अमित तथा एक अन्य युवक पानीपत के समालखा से कार में लौट रहे थे। रास्ते में बाल भवन स्कूल के पास कार का टायर पंक्चर हो गया। कार को सडक़ किनारे खड़ा कर दो युवक टायर बदल रहे थे, जबकि तीसरा उनके साथ मौजूद था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसा इतना भीषण था कि शाहपुर निवासी मोहित और फरीदाबाद के गांव घरोरा निवासी अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौके से भागे ट्रक चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। मामले की जांच जारी है।