सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Driver flees with Rs 5.30 lakh, arrested by police

Sonipat News: ड्राइवर 5.30 लाख रुपये लेकर भागा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Apr 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Driver flees with Rs 5.30 lakh, arrested by police
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गोहाना। थाना शहर गोहाना की पुलिस ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी राहुल निवासी श्रीराम कॉलोनी, गोहाना को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल शिकायतकर्ता की गाड़ी चलाता था।
अनिल निवासी गोहाना ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने अपनी पिकअप गाड़ी पर राहुल को नवंबर 2025 से ड्राइवर रखा हुआ था । 16 मार्च को उसने राहुल को अपनी दुकान से 5 लाख 30 हजार रुपये भिवानी निवासी ईश्वर को देने के लिए गाड़ी के साथ भेजा था। कुछ समय बाद ईश्वर का फोन आया कि पैसे नहीं पहुंचे हैं। इसके बाद राहुल और गाड़ी की तलाश की गई तो गाड़ी शुगर मिल आहुलाना के पास खड़ी मिली जबकि राहुल वहां से भाग चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed