सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Due to water in the duct, power supply to the emergency ward and OPD was disrupted.

Sonipat News: डक्ट में पानी आने से आपातकालीन वार्ड और ओपीडी में बिजली गुल

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Feb 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Due to water in the duct, power supply to the emergency ward and OPD was disrupted.
फोटो : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में बिजली गुल होने के कारण ईसीजी कक्ष में मोबाइल टॉर्च जलाकर का
विज्ञापन
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार देर रात डक्ट में पानी आने से तार शॉर्ट करने से आपातकालीन वार्ड और ओपीडी के कुछ हिस्से में बिजली गुल होने से मरीजों और स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टाफ कर्मियों को मोबाइल की टॉर्च जलाकर काम करना पड़ा।
Trending Videos

नागरिक अस्पताल में मंगलवार रात 10 बजे आपातकालीन वार्ड के पीछे डक्ट में पानी आ गया था। इसके कारण आपातकालीन वार्ड और ओपीडी के कुछ हिस्से में लाइट गुल हो गई। इसके बाद रात को ही इलेक्ट्रीशियन को सूचित किया गया। मरम्मत कार्य के बाद वार्ड के कुछ हिस्से में बिजली चालू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग रूम समेत कई अन्य कक्ष अंधेरे में रहे। बिजली सप्लाई ठप होने की वजह से अस्पताल में गर्भवती महिलाओं केे अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो सके। इसके चलते बारिश में उपचार कराने आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं मोबाइल की लाइट जलाकर चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार करने को मजबूर होना पड़ा। ऐसे में मरीजों के साथ चिकित्सकों की भी परेशानी बढ़ी।
टाॅर्च जलाकर की ईसीजी
बिजली सप्लाई ठप होने की वजह से नर्सिंग स्टाफ की ओर से मरीजों की ईसीजी टॉर्च जलाकर की गई। मोबाइल की टार्च में काम करना मुश्किल हो रहा था। तारों को सुखाने के लिए डक्ट में भी पंखा लगाया गया। बुधवार शाम तक भी बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी थी।
वर्जन

मंगलवार रात डक्ट में पानी आने के कारण आपातकालीन वार्ड और ओपीडी के कुछ हिस्से में बिजली गुल हो गई थी। इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर अस्पताल के कुछ हिस्से में बिजली सप्लाई शुरू कर दी थी। अभी कुछ हिस्सा अंधेरे में है। डक्ट में पंखा लगाकर तारों को सुखाया जा रहा है। जल्द ही बिजली सप्लाई चालू करा दी गई थी। -डॉ. आदित्य, उप चिकित्सा अधीक्षक नागरिक अस्पताल।

फोटो : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में बिजली गुल होने के कारण ईसीजी कक्ष में मोबाइल टॉर्च जलाकर का

फोटो : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में बिजली गुल होने के कारण ईसीजी कक्ष में मोबाइल टॉर्च जलाकर का

फोटो : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में बिजली गुल होने के कारण ईसीजी कक्ष में मोबाइल टॉर्च जलाकर का

फोटो : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में बिजली गुल होने के कारण ईसीजी कक्ष में मोबाइल टॉर्च जलाकर का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed