{"_id":"69bffcf5181bcfdd9c065988","slug":"educate-children-through-vedic-methods-dinesh-arya-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151301-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को वैदिक विधि से संस्कारित करें : दिनेश आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को वैदिक विधि से संस्कारित करें : दिनेश आर्य
विज्ञापन
आर्य समाज ऋषि नगर के वार्षिकोत्सव में हवन करते श्रद्धालु। स्रोत : समिति
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। अलीपुर स्थित आर्य समाज ऋषि नगर पुनर्स्थापित का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव एवं दिव्य आध्यात्मिक सत्संग रविवार को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। संस्था प्रधान विनोद कुमार बत्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्मा ने यज्ञ की पूर्णाहुति कराई जबकि मंच संचालन हरिचंद स्नेही का रहा।
यज्ञोपरांत संगीत रत्न दिनेश आर्य पथिक ने ईश्वर भक्ति, सामाजिक और देशभक्ति से जुड़े भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य प्रवक्ता आचार्य योगेश वैदिक ने भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि माता-पिता और आचार्य का कर्तव्य है कि बच्चों को वैदिक विधि से संस्कारित करें। कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों व श्रद्धालुओं ने भी अपने विचार रखे और यजमानों को सम्मानित किया गया। महात्मा वेदमुनि वानप्रस्थी ने आशीर्वाद दिया। अंत में विनोद कुमार बत्रा ने सभी का धन्यवाद किया। समापन के बाद ऋषि भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
Trending Videos