{"_id":"6a21656d567e02dd1600d751","slug":"farmers-protest-against-india-us-free-trade-agreement-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154959-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते का विरोध, किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते का विरोध, किसानों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 04 Jun 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के एनएच 334बी के झरोठी टोल प्लाजा पर सरकार व अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला लेकर प्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा (सोनीपत)। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के आह्वान पर भारत-अमेरिका के प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के खिलाफ वीरवार को झरोठी टोल प्लाजा पर किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया।
मोर्चा के जिला प्रधान बेदी दहिया ने कहा कि भारत की आधी आबादी कृषि एवं इससे जुड़ी गतिविधियों पर निर्भर है। भारतीय में छोटे और सीमांत किसान हैं जबकि अमेरिका में कृषि बड़े स्तर पर यंत्रीकृत, कॉरपोरेट आधारित व भारी सरकारी सब्सिडी से संचालित होती है।
उन्होंने कहा कि अगर दोनों देश के बीच डील होती है तो कृषि उत्पादों के बीच खुली प्रतिस्पर्धा से भारतीय किसानों को नुकसान होगा। दहिया ने कहा कि यदि कृषि, डेयरी या अन्य कृषि उत्पादों को एफटीए में शामिल किया गया या अमेरिकी उत्पादों को कम शुल्क पर भारत में प्रवेश मिला तो भारतीय किसानों की आय प्रभावित होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों, पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगों और कृषि आधारित रोजगार पर भी संकट खड़ा हो सकता है। किसानों का कहना है कि सस्ते आयात से घरेलू बाजार में फसलों के दाम गिरेंगे। किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पाएगा।
किसानों ने केंद्र सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), सार्वजनिक खरीद प्रणाली और खाद्य सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों को किसी भी स्थिति में प्रभावित न होने देने की मांग भी उठाई। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश सचिव वीरेंद्र खोखर, राजबीर माजरा, प्रवीण दहिया, बुधराम कोहाड़, देशपाल दहिया, इंद्रजीत राणा व राजसिंह दहिया भी मौजूद रहे।

Trending Videos