{"_id":"69f36548a974b0401f0b314d","slug":"four-year-old-boy-dies-after-being-hit-by-a-tractor-sonipat-news-c-197-1-snp1015-153264-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Apr 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव मनौली टौंकी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के समय बच्चा घर के बाहर गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।
गांव मनौली निवासी सचिन ने कुंडली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनका बेटा वीर (4) बुधवार देर शाम गली में खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही सोनू ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वहां से गुजर रहा था। अचानक वीर ट्रैक्टर के नीचे आ गया जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। उसकी मौके पर मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कुंडली थाना पुलिस ने बच्चे के पिता सचिन की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसआई महेंद्र सिंह के अनुसार आरोपी चालक पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending Videos