सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ghaziabad police arrived with the accused, the suspect was taken down two days later. A CCTV camera was installed near the station.

Sonipat News: आरोपी को लेकर पहुंची गाजियाबाद पुलिस, दो दिन बाद उतारा गया स्टेशन के पास लगा संदिग्ध सीसीटीवी कैमरा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad police arrived with the accused, the suspect was taken down two days later. A CCTV camera was installed near the station.
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे स्टेशन से महज 500 मीटर दूरी पर ओएचई पोल 47/27 पर लगे सोलर प्लेट युक्त संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे को बुधवार को गाजियाबाद की कौशांबी थाना पुलिस ने उतरवा लिया। कौशांबी पुलिस राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में पकड़े छह युवकों में एक को लेकर आई थी।
Trending Videos

कैमरा उतारने से पहले पुलिस के उच्च अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान मीडिया का आरपीएफ व जीआरपी थानों में प्रवेश वर्जित रहा। थानों के गेट बंद कर सभी की आवाजाही रोक दी गई थी। साथ ही सीसीटीवी लगे पोल के 70 मीटर दायरे को भी सील कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद पुलिस ने चार दिन पहले दिल्ली-एनसीआर के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी करने और इसकी लाइव फुटेज पाकिस्तान भेजने के आरोप में छह युवकों को पकड़ा था। पूछताछ में युवकों ने सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास भी कैमरा लगाने की जानकारी दी थी।
सोमवार को स्थानीय जीआरपी और आरपीएफ ने जांच की तो स्टेशन से करीब 500 मीटर दूर गोदाम के समीप ओएचई के पोल पर संदिग्ध सीसीटीवी कैमरा लगा मिला था। बुधवार दोपहर करीब सवा एक बजे कौशांबी पुलिस के उच्च अधिकारी पकड़े गए छह में से एक आरोपी लेकर सोनीपत पहुंचे।
आरोपी से पहले जीआरपी थाना में आधा घंटा और बाद में आरपीएफ थाने में डेढ़ घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान दिल्ली मुख्यालय से रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (सीनियर डीएससी) आशुतोष पांडे, सहायक सुरक्षा आयुक्त डीके चौहान सहित इंटेलिजेंस ब्यूरो, नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी, क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट की टीमें मौजूद रहीं।
पूछताछ के बाद पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों के कर्मचारी आरोपी को लेकर सीसीटीवी कैमरे के पास गए। आरोपी से संदिग्ध सीसीटीवी के बारे में पूछताछ करते वीडियो बनाया। इसके बाद तकनीकी टीम ने सीसीटीवी कैमरे को उतारकर अपने कब्जे में ले लिया।
इस दौरान स्टेशन और गोदाम के आसपास आरपीएफ व जीआरपी के कर्मी तैनात रहे। कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच आरोपी को दोबारा जीआरपी थाने लाया गया। 15 मिनट के बाद कौशांबी पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर लौट गई। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साधे रखी। वर्जन

गाजियाबाद पुलिस आरोपी को साथ लेकर आई थी। जांच के बाद सीसीटीवी कैमरा उतार कर ले गई है। इस मामले में पूरी कार्रवाई गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस, इंटेलिजेंस ब्यूरो आदि ही कर रही हैं। कोई भी जानकारी वही दे सकते हैं। -राजेश चेची, डीएसपी, जीआरपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed