सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Graduate Student Dies After Drowning in Swimming Pool

स्विमिंग पूल में डूबा क्रिकेटर: राई के खेल विश्वविद्यालय में हादसा, सवाल-अच्छा तैराक था निशांत फिर डूबा कैसे

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 22 May 2026 08:02 AM IST
विज्ञापन
सार

निशांत गौतम क्रिकेट का अभ्यास करने के बाद अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय के तरणताल में पहुंचा। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। उसके साथ मौजूद सहपाठियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Graduate Student Dies After Drowning in Swimming Pool
निशांत गाैतम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई के तरणताल (स्विमिंग पूल) में डूबने से क्रिकेट में स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स कर रहे छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों, छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया।





साउथ दिल्ली के गौतम नगर स्थित हाउस नंबर-बी 200 निवासी निशांत गौतम खेल विश्वविद्यालय, राई से एक साल का क्रिकेट का पीजी डिप्लोमा कोर्स कर रहे थे। वह फिलहाल विश्वविद्यालय हॉस्टल में रह रहे थे। उनके कोर्स के दो माह बचे थे। फिलहाल विवि में कोर्स की परीक्षा चल रही है और वीरवार को ही पहला पेपर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दिन में परीक्षा देने के बाद उन्होंने शाम को क्रिकेट का मुकाबला खेला था। बाद में वह रात करीब साढ़े आठ बजे नहाने के लिए तरणताल में चले गए। उनके साथ उनके अन्य सहपाठी भी थे। साथ ही तरणताल व क्रिकेट कोच भी मौजूद थे। निशांत गौतम अच्छे तैराक बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


तरणताल में नहाते समय वह अचानक डूब गए। जिससे वहां मौजूद सहपाठियों व स्टाफ में हड़कंप मच गया। घटना के बाद उन्हें तुरंत बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर रात तक विश्वविद्यालय परिसर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

बयानों में अंतर, कई पहलुओं पर जांच

मामले में हादसे के समय पूल परिसर में मौजूद छात्रों  व अन्य के बयान में विरोधाभास बताया गया है। जिसपर मामले की गहनता से जांच किए जाने की मांग उठ रही है। मृतक के शरीर पर घुटनों के पास चोट के निशान मिले हैं। परिवार ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने की मांग की है। पुलिस हर पहलू को जांच में शामिल कर रही है। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय का स्विमिंग पूल मंगलवार से दोबारा संचालित किया गया था।

परिजन पहुंचे, परिसर में पसरा मातम

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के पिता दुष्यंत, मां और अन्य परिजन तुरंत राई पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। साथी छात्र गहरे सदमे में हैं।

शादीशुदा था निशांत

निशांत शादीशुदा था। वर्ष 2022 में उसकी शादी हुई थी। उसका एक तीन वर्षीय बेटा है और पत्नी दोबारा गर्भवती है। परिवार में पहले से ही शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ा माहौल है। पिता दुष्यंत दिल्ली पुलिस में उप निरीक्षक है। उनकी छोटी बहन और भाई भी सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी अब सीसीटीवी फुटेज, पूल परिसर की गतिविधियों, सुरक्षा प्रबंधों और मौके पर मौजूद कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed