{"_id":"6a0fcbb60747f3c31b0fe9cd","slug":"video-cricketer-dies-due-to-drowning-at-rai-sports-university-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"राई खेल विश्वविद्यालय में डूबने से क्रिकेटर की माैत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
राई खेल विश्वविद्यालय में डूबने से क्रिकेटर की माैत
हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई के तरणताल (स्विमिंग पूल) में डूबने से क्रिकेट में स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स कर रहे छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों, छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए निशांत गौतम प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम के रिश्ते में फुफेरे भाई लगते हैं।
साउथ दिल्ली के गौतम नगर स्थित हाउस नंबर-बी 200 निवासी निशांत गौतम खेल विश्वविद्यालय, राई से एक साल का क्रिकेट का पीजी डिप्लोमा कोर्स कर रहे थे। वह फिलहाल विश्वविद्यालय हॉस्टल में रह रहे थे। उनके कोर्स के दो माह बचे थे। फिलहाल विवि में कोर्स की परीक्षा चल रही है और वीरवार को ही पहला पेपर था।
बताया जा रहा है कि दिन में परीक्षा देने के बाद उन्होंने शाम को क्रिकेट का मुकाबला खेला था। बाद में वह रात करीब साढ़े आठ बजे नहाने के लिए तरणताल में चले गए। उनके साथ उनके अन्य सहपाठी भी थे। साथ ही तरणताल व क्रिकेट कोच भी मौजूद थे। निशांत गौतम अच्छे तैराक बताए जा रहे हैं।
तरणताल में नहाते समय वह अचानक डूब गए। जिससे वहां मौजूद सहपाठियों व स्टाफ में हड़कंप मच गया। घटना के बाद उन्हें तुरंत बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर रात तक विश्वविद्यालय परिसर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।