Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Two accused arrested for demanding extortion of Rs 1 crore in the name of Rohit Godara gang
{"_id":"69fcaa7ba056e71cee0fb813","slug":"video-two-accused-arrested-for-demanding-extortion-of-rs-1-crore-in-the-name-of-rohit-godara-gang-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: रोहित गोदारा गैंग के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: रोहित गोदारा गैंग के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
थाना बरोदा पुलिस ने नामी गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शेखपुर तितरी हाल सेक्टर-4 रोहतक का रहने वाला नकुल और फरमाणा हाल विशाल नगर रोहतक का रहने वाला राहुल है। पुलिस आयुक्त ममता सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त जितेंद्र गहलावत के नेतृत्व में थाना बरोदा पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक थाना बरोदा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि वह और उसका भाई कई वर्षों से अमेरिका में रह रहे थे। वह 8 अप्रैल 2026 को करीब तीन साल बाद अपने गांव लौटा था। उसके अमेरिका वाले व्हाट्सएप नंबर पर 2 मई की शाम को मैसेज आया, जिसमें खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताकर एक करोड़ रुपये की मांग की गई।
आरोपियों ने एक सप्ताह में रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी और ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत थाना बरोदा मे अभियोग अंकित किया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।