{"_id":"69fc59fa07be5b76990825e4","slug":"video-abvp-workers-protest-at-government-ayurveda-college-raise-questions-about-arrangements-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अव्यवस्थाओं को लेकर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अव्यवस्थाओं को लेकर जताई नाराजगी
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:53 PM IST
राजकीय आयुर्वेद कॉलेज परिसर में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। हॉस्टल न छोड़ने पर अड़े विद्यार्थियों के पक्ष में अभाविप कार्यकर्ता पहुंच गए और अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए कॉलेज प्रशासन को जमकर खरीखोटी सुनाई। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों को 10 दिन तक हॉस्टल में रहने की छूट देने पर राजी हो गया। कॉलेज परिसर में छात्रों के 32 और छात्राओं के 60 बेड के हॉस्टल हैं। प्रत्येक विद्यार्थी से 300 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाता है। प्राचार्य डॉ. रामकृष्ण राठौर के मुताबिक बीएएमएस पास कर चुके 15 छात्र-छात्राएं हॉस्टल नहीं छोड़ रहे हैं। सख्ती करने पर विरोध शुरू कर दिया। बुधवार को धरना-प्रदर्शन और बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी थी। सुबह कार्यकर्ता भी पहुंच गए इसके बाद विद्यार्थियों ने प्राचार्य से बात की। प्राचार्य के मुताबिक उन विद्यार्थियों को 10 दिन हॉस्टल में रहने की मोहलत दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।