सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A 9-year-old boy drowned in a hotel swimming pool, his family unaware of his drowning.

Jhansi: होटल के स्विमिंग पूल में डूबकर 9 साल की मासूम बच्ची की मौत, परिजनों को डूबने का नहीं चला पता

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 13 May 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

स्विमिंग पूल में नहा रही नौ साल की मासूम बच्ची की डूबने से मौत हो गई। नहाने के दौरान उसके साथ मौजूद पिता समेत अन्य परिजनों को भी इसका पता नहीं चला। परिजन पूल से निकलकर बाहर चले गए। थोड़ी देर बाद उन्हें मासूम का ख्याल आया।

Jhansi: A 9-year-old boy drowned in a hotel swimming pool, his family unaware of his drowning.
डूबने से मासूम की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

होटल रामवन में मंगलवार दोपहर स्विमिंग पूल में नहा रही नौ साल की मासूम बच्ची की डूबने से मौत हो गई। नहाने के दौरान उसके साथ मौजूद पिता समेत अन्य परिजनों को भी इसका पता नहीं चला। परिजन पूल से निकलकर बाहर चले गए। होटल के कमरे में पहुंचने के बाद जब बच्ची नहीं दिखी, तब उन लोगों ने तलाश की। उसका शव पूल में उतराता मिला। वे लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर-शाम पुलिस अस्पताल पहुंची लेकिन, तब तक परिजन शव लेकर चले गए थे।
Trending Videos


कोतवाली क्षेत्र स्थित भकोरा गांव निवासी राम सहारे मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे परिजनों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने पहुंचा था। उसके पारिवारिक सदस्य ओम कुमार ने बताया कि राम सहारे की बेटी शिवांशिनी (9) छोटे पूल में नहा रही थी जबकि राम सहारे बड़े पूल में नहा रहा था। करीब साढ़े 12 बजे सभी बाहर निकलकर कमरे में चले गए। कुछ देर बाद अचानक परिजनों को शिवांशिनी का ख्याल आया। परिजनों की खोजबीन पर वह स्विमिंग पूल में बेसुध दिखी। उसे लेकर वे लोग तुरंत मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक परिजनों की ओर से घटना की सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed