सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Power system destroyed due to storm and rain, people took to the streets

Jhansi: आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, लोग सड़क पर उतरे, बिजलीघर छोड़कर भागे कर्मचारी

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 13 May 2026 09:43 AM IST
विज्ञापन
सार

घंटों बिजली न आने से परेशान लोगों का सब्र रात होते-होते टूट गया। रात में ही लोग गल्ला मंडी स्थित पावर हाउस जा पहुंचे। पावर हाउस के बाहर सड़क जाम करते हुए हंगामा करने लगे। भीड़ देख बिजली कर्मी ताला बंद करके भाग निकले।

Jhansi: Power system destroyed due to storm and rain, people took to the streets
गल्ला मंडी स्थित पावर हाउस पर पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मंगलवार को आई जोरदार आंधी-बारिश ने महानगर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी। गल्ला मंडी, हंसारी रोड समेत कई उपकेंद्र से दोपहर करीब दो बजे से ही बिजली गुल हो गई। देर-रात तक बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी।
Trending Videos


घंटों बिजली न आने से परेशान लोगों का सब्र रात होते-होते टूट गया। रात करीब साढ़े 11 बजे बड़ी संख्या में लोग गल्ला मंडी स्थित पावर हाउस जा पहुंचे। भीड़ देख बिजली कर्मी ताला बंद करके भाग निकले। पावर हाउस के बाहर सड़क पर लोगों ने जाम लगा दिया। घंटों नारेबाजी हुई। नवाबाद समेत कई थानों से पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाने की कोशिश की लेकिन, आधी रात तक बिजली बहाल न होने से लोग भी डटे रहे। पावर हाउस की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि गल्ला मंडी पावर हाउस से दोपहर दो बजे से ही लाइट चली गई। इसके बाद आंधी में पूरी व्यवस्था चौपट हो गई। खुशीपुरा, तालपुरा, गल्ला मंडी, लक्ष्मी गेट बाहर एवं अंदर, सीपरी बाजार, सूती मिल, अयोध्या पुरी कॉलोनी, फिल्टर रोड, नई बस्ती, नंदनपुर समेत दर्जनों इलाके देर रात तक अंधेरे में डूबे रहे।


पावर हाउस पर हंगामा करते लोग...



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed