{"_id":"6a041cbf31a97811a307ae82","slug":"neet-ug-exam-students-express-their-pain-over-the-paper-cancellation-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: नीट पेपर रद्द को लेकर विद्यार्थियों का छलका दर्द, बोले- बहुत मेहनत की थी, लग रहा था हो जाएगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: नीट पेपर रद्द को लेकर विद्यार्थियों का छलका दर्द, बोले- बहुत मेहनत की थी, लग रहा था हो जाएगा चयन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 13 May 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले में हजारों विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा दी थी। विद्यार्थियों का कहना है सरकार के एक फैसले ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। अब फिर से परीक्षा की तैयारी करनी होगी।
नीट पेपर लीक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पेपर लीक के आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को एनईईटी (नीट यूजी) 2026 रद्द कर दी है। सरकार के इस फैसले से विद्यार्थियों को जोर का झटका लगा है। यह परीक्षा तीन मई को हुई थी। जिले से हजारों विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। वर्षों से मेहनत कर परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि सरकार भविष्य के साथ खेल रही है। उनकी मेहनत पर सरकार के एक फैसले ने पानी फेर दिया। अब फिर से परीक्षा की तैयारी उसी दमखम से करनी होगी।
यह बोले विद्यार्थी
सालभर से नीट की तैयारी कर रही थी। तीन मई को हुई परीक्षा बहुत अच्छी हुई थी। परिणाम सार्थक होने की पूरी उम्मीद थी। मगर सरकार के एक फैसले ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। अब फिर से तैयारी करनी पड़गी। इशिका-खुशीपुरा
दो साल से परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परीक्षा का बेहतर परिणाम आने की पूरी उम्मीद थी। मगर परीक्षा रद्द होने की जानकारी ने पूरी मेहनत बर्बाद कर दी। बड़े स्तर की परीक्षा को लेकर सरकार को पहले से संवेदनशील होना चाहिए। सक्षम- लहर इंक्लेव
नीट रद्द होने की जानकारी मिलते ही बहुत दुख हुआ। इस बार बहुत मेहनत की थी। ऐसा लग रहा था कि चयन हो जाएगा। मगर इस फैसले ने सब बेकार कर दिया। सोनाली सक्सेना- खुशीपुरा
Trending Videos