Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Ghaziabad News
›
a shopkeeper molested a teenage girl upon her resistance his nephew threatened to kill her in Ghaziabad
{"_id":"69fc5066dc7c94ab3a03f00e","slug":"video-a-shopkeeper-molested-a-teenage-girl-upon-her-resistance-his-nephew-threatened-to-kill-her-in-ghaziabad-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में दुकानदार चाचा ने किशोरी से की छेड़छाड़, विरोध करने पर भतीजे ने दी हत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में दुकानदार चाचा ने किशोरी से की छेड़छाड़, विरोध करने पर भतीजे ने दी हत्या की धमकी
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी की दुकान से सामान लेने गई किशोरी से दुकानदार ने छेड़छाड़ कर दी। खुद को किसी तरह छुड़ाकर किशोरी घर पहुंची और अपनी मां को दुकानदार की करतूत बताई। मां किशोरी को लेकर उसकी दुकान पर पहुंची और आरोपी से विरोध जताया।
आरोप है कि दुकानदार और उसके भतीजे ने किशोरी की मां से अभद्रता की और हत्या की धमकी देकर दुकान से भगा दिया। पीड़िता ने आरोपी और उसके भतीजे के खिलाफ कविनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर कविनगर थाना में ग्रामीण पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की है।
एसीपी कविनगर ने बताया कि घटनास्थल की सीसीटीवी खंगाली गई है। किशोरी दुकान के पिछले हिस्से से निकलती नजर आ रही है। दोनों आरोपी चाचा-भतीजे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।