{"_id":"6a0f1f83a0623cd5d305c7cf","slug":"jewellers-shop-worker-threatened-with-being-burned-alive-sonipat-news-c-197-1-snp1001-154353-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ज्वेलर्स की दुकान के कारीगर को दी जिंदा जलाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ज्वेलर्स की दुकान के कारीगर को दी जिंदा जलाने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 22 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो ::सोनीपत के गोहाना में सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्ध। स्रोत पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोहाना। गणेश मार्केट में ज्वेलर्स की दुकान पर आए दो युवकों ने कारीगर को जान से मारने और जिंदा जलाने की धमकी दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शिकायत मिलने के बाद शहर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कृष्णा कॉलोनी निवासी साहिल कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उन्होंने करीब तीन माह पहले पुरानी अनाज मंडी के निकट गणेश मार्केट में यूवी ज्वेलर्स के नाम से दुकान शुरू की थी। बुधवार दोपहर करीब एक बजे दो युवक बाइक पर उनकी दुकान पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि एक युवक बाइक पर बैठा रहा जबकि दूसरा दुकान के अंदर चला आया। युवक के हाथ में एक कैन थी जिसमें ज्वलनशील पदार्थ होने का शक है। उस समय दुकान पर केवल कारीगर था। युवक ने पहले उनके बारे में पूछा। इसके बाद कारीगर को दुकान छोड़कर जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक ने कहा कि वह अगले दिन से दुकान पर दिखाई न दे अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। कारीगर के युवकों की पहचान पूछने पर आरोपी ने हाथ में पकड़ी कैन दिखाते हुए धमकाया और कहा कि ज्यादा सवाल किए तो तेल डालकर जिंदा जला देंगे।
धमकी देने के बाद दोनों युवक भाग गए। घटना के बाद कारीगर ने फोन कर उनको जानकारी दी। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो उसमें दोनों युवक दिखाई दे रहे हैं। फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।
सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश
शहर थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो युवक नजर आ रहे हैं। उनकी पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Trending Videos