{"_id":"6a0f0fa587ca22fb86096263","slug":"video-ecc-hike-and-bs-iv-ban-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: ईसीसी बढ़ोतरी और बीएस-4 प्रतिबंध : विरोध में ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम, 500 से अधिक ट्रकों के पहिए थमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: ईसीसी बढ़ोतरी और बीएस-4 प्रतिबंध : विरोध में ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम, 500 से अधिक ट्रकों के पहिए थमे
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क (ईसीसी) में भारी बढ़ोतरी और गैर-दिल्ली पंजीकृत बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध के विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्टर्स कांग्रेस के आह्वान पर ट्रांसपोर्टरों ने 23 मई तक ट्रकों और अन्य व्यावसायिक वाहनों का संचालन बंद रखने का निर्णय लिया है। इस महाचक्का जाम के चलते सोनीपत और दिल्ली के बीच प्रतिदिन संचालित होने वाले 500 से अधिक भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है, जिससे माल ढुलाई व्यवस्था चरमराने लगी है।
फाजिलपुर ट्रक यूनियन परिसर में बड़ी संख्या में ट्रक खड़े नजर आए, जबकि ट्रक मालिकों और ऑपरेटरों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बढ़ाए गए ईसीसी और नए नियम वापस नहीं लिए, तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा। भाईचारा ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के प्रधान अमित कटारिया ने कहा कि लगातार बढ़ते ग्रीन टैक्स, डीजल की कीमतों और पुराने वाहनों पर सख्त पाबंदियों ने ट्रांसपोर्ट कारोबार को भारी आर्थिक संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध और ईसीसी में वृद्धि से हजारों ट्रक मालिकों, ऑपरेटरों और चालकों की आजीविका पर खतरा मंडरा रहा है। पहले ईसीसी 31 सौ रुपये थी अब उसे 45 सौ रुपये कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।