{"_id":"6a01c9c2b237c3a0a2080307","slug":"video-somnath-is-an-immortal-symbol-of-indias-self-respect-and-eternal-culture-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: सोमनाथ भारत के स्वाभिमान और सनातन संस्कृति का अमर प्रतीक: कार्तिकेय शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: सोमनाथ भारत के स्वाभिमान और सनातन संस्कृति का अमर प्रतीक: कार्तिकेय शर्मा
शंभू दयाल शिक्षा सदन स्थित शिव मंदिर में सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण के साथ सोमनाथ सद्भावना पर्व कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्तिकेय शर्मा के आगमन के साथ हुआ। इसके उपरांत उन्होंने सोमनाथ सद्भावना पर्व प्रदर्शनी का अवलोकन किया व भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा शहर शिव भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने भगवान शिव, सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
इस मौके पर कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं बल्कि भारत की आत्मा, स्वाभिमान और सनातन संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इतिहास में कई विदेशी आक्रांताओं ने सोमनाथ को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन भारत की आस्था और आत्मबल को कभी समाप्त नहीं कर सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।