{"_id":"6a0169462f53a9d6a8093ee8","slug":"video-11000-volt-power-line-burns-on-road-for-an-hour-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क पर एक घंटे जलता रहा ग्यारह हजार वोल्टेज लाइन का तार, पूर्व सैनिक की सूझबूझ से टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर एक घंटे जलता रहा ग्यारह हजार वोल्टेज लाइन का तार, पूर्व सैनिक की सूझबूझ से टला हादसा
महाराजपुर थाना क्षेत्र के महाराजपुर कस्बे में सोमवार भोर पहर करीब 5:00 बजे 11000 वोल्टेज लाइन का एक तार जलता हुआ टूटकर सड़क पर गिरा और करीब 1 घंटे तक वह धूं-धूंकर जलता रहा।
घटनास्थल से कुछ दूरी पर रहने वाले पूर्व फौजी ने पहले तो लाइनमैन से लेकर कई विद्युत कर्मचारियों को फोन किया जब किसी का फोन नहीं उठा तो वह खुद गार्ड बनकर करीब 1 घंटे तक वहां पर तार की चौकीदारी करते रहे ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो पाए।
महाराजपुर कस्बे के रहने वाले पूर्व फौजी करुणा शंकर सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात हैं करुणा शंकर ने बताया कि सोमवार की सुबह वह टहलने जा रहे थे इसी दौरान अचानक 11000 वोल्टेज लाइन का एक तार टूटकर जमीन पर गिर पड़ा और तेजी से जलने लगा जिसकी सूचना देने के लिए उन्होंने लाइनमैन से लेकर कई विद्युत कर्मचारी को फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ, पूर्व फौजी ने बताया कि रास्ता अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है लोगों का आवागमन रहता है कोई हादसा ना हो पाए उसको देखते हुए करीब 1 घंटे तक इस जगह पर तार की पहरेदारी करते रहे करीब 1 घंटे बाद मोहल्ले के अन्य लोग प्रमोद कुमार यादव श्याम सिंह आदि पहुंचे इसके बाद एकघरा नरवल मोड़ स्थित पावर हाउस में कार्यरत गार्ड फूल सिंह को फोन किया तब जाकर बिजली की सप्लाई बंद की गई।
पूर्व फौजी करुणा शंकर ने बताया कि गांव के अंदर कस्बे में कई ऐसे विद्युत पोल लगे हुए हैं जो जर्जर अवस्था में है हल्के से हवा के झोंके मात्र भर से वह गिर सकते हैं कई बार शिकायतें की गई लेकिन बिजली विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है। जब कोई हादसा हो जाता है तब बिजली विभाग ध्यान देता है। जर्जर तार और जर्जर विद्युत पोल किसी भी वक्त बड़े हादसे को अंजाम दे सकते हैं बावजूद इसके संबंधित अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।