{"_id":"6a0169aa0ef412e2c809df87","slug":"video-diversion-removed-from-ganesh-chowk-interaction-between-administrative-and-police-officers-and-traders-video-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"गणेश चौक से हटा डायवर्जन, व्यापारियों संग प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों का संवाद- VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश चौक से हटा डायवर्जन, व्यापारियों संग प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों का संवाद- VIDEO
गोरखपुर के गोलघर क्षेत्र के व्यापारियों को ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी राहत दी है। त्योहारी सीजन को देखते हुए गणेश चौक पर लगाया गया डायवर्जन हटा दिया गया है। लंबे समय से डायवर्जन के कारण गोलघर बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई थी, जिससे व्यापारी परेशान थे। व्यापारी संगठनों ने कई बार डायवर्जन हटाने की मांग की थी। इसे लेकर व्यापारियों संग पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई थी। ट्रैफिक एसपी ने बताया कि त्योहार और बाजार की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। डायवर्जन हटते ही गणेश चौक से गोलघर की ओर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।