Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Solan News
›
Solan: A consignment of electric buses has arrived in Solan from Hyderabad; however, due to the absence of ramps, they remain loaded on the trailers
{"_id":"6a017bf452f5f48653079092","slug":"video-solan-a-consignment-of-electric-buses-has-arrived-in-solan-from-hyderabad-however-due-to-the-absence-of-ramps-they-remain-loaded-on-the-trailers-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: हैदराबाद से सोलन पहुंची इलेक्ट्रिक बसों की खेप, रैंप न होने के चलते ट्रालों में ही लदी हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: हैदराबाद से सोलन पहुंची इलेक्ट्रिक बसों की खेप, रैंप न होने के चलते ट्रालों में ही लदी हैं
Ankesh Dogra
Updated Mon, 11 May 2026 12:19 PM IST
Link Copied
हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होने वाली नई इलेक्ट्रिक बसों की पहली खेप सोलन पहुंचनी शुरू हो गई है। हैदराबाद की एक कंपनी से खरीदी गई इन 25 बसों में से 10 बसें रविवार तक सोलन पहुंच चुकी हैं। हालांकि, प्रशासन और कंपनी की तैयारी में कमी के कारण ये बसें अभी भी ट्रालों पर ही लोड हैं, क्योंकि इन्हें उतारने के लिए शहर में कोई उपयुक्त रैंप उपलब्ध नहीं है। जानकारी के अनुसार, इन बसों को सोलन से ही ट्रायल के लिए शिमला, कांगड़ा और हमीरपुर भेजा जाना है। इससे पहले जब इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल हुआ था, तब उन्हें सोलन सेब मंडी के पास मिट्टी के प्राकृतिक रैंप से उतारा गया था। लेकिन अब वहां सेब मंडी के निर्माण कार्य के लिए खुदाई कर दी गई है, जिससे वह रैंप खत्म हो गया है। न्यू बस स्टैंड के पास भी अनलोडिंग की कोशिश की गई, लेकिन वहां भी सफलता नहीं मिली। अब नया रैंप तैयार होने के बाद ही बसें ट्रालों से नीचे आ पाएंगी। ट्रालों के जरिए बसें लेकर आए चालक इरशाद खान और इमरान ने बताया कि वे शनिवार को ही सोलन पहुंच गए थे। रैंप न होने के कारण बसें अनलोड नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने बताया कि बाकी बसें भी एक-दो दिन में पहुंचने वाली हैं। जब तक विभाग या कंपनी रैंप की व्यवस्था नहीं करती, उन्हें ट्रालों के साथ यहीं रुकना होगा। सोलन के आरएम सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि बसों को सुरक्षित अनलोड करने की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बसों के अनलोड होने और सफल ट्रायल के बाद ही इन्हें रूटों पर परिचालन के लिए भेजा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।