{"_id":"6a0177a5b24677b48d0b3071","slug":"video-video-tragic-accident-in-himachals-chamba-vehicle-carrying-tourists-from-gujarat-plunges-into-gorge-6-dead-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा गुजरात से आए पर्यटकों का वाहन, 6 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा गुजरात से आए पर्यटकों का वाहन, 6 की मौत
Ankesh Dogra
Updated Mon, 11 May 2026 12:01 PM IST
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में आज सुबह तीन बजे के करीब पर्यटकों से भरी एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है जबकि चार घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे। ये लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन मंडी नंबर की टैक्सी इनोवा क्रिस्टा थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रारंभिक जांच में खराब मौसम और सड़क पर फिसलन को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।
मृतकों की सूची
1. ललितभाई पतनानी, निवासी फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात
2. ममताबेन ललितभाई पतनानी, निवासी फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात
3. काजल पत्नी प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी निवासी
4. दियान्श पुत्र प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी
5. प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी
6. जसवंत कुमार (51) (पुत्र हरी सिंह) निवासी गांव कोहरा, डाकघर संथल, तहसील जोगिंदरनगर, जिला मंडी, हिमाचल
घायलों की लिस्ट
1. मयंक ललितभाई पतनानी (31), फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात
2. फोरमबेन मयंक पतनानी (31), फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात उम्र: 31 वर्ष 3. जियान्श मयंक ललितभाई (3) पतनानी, निवासी फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात उम्र: 3 वर्ष
4. प्रियान्शी भोपानी (3) (पुत्री प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी)
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विजय कुमार सकलानी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ककीरा घार के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।