{"_id":"6a017b5437c09283ed0e66a1","slug":"video-kullu-ishra-devi-files-nomination-papers-from-the-mohal-district-council-ward-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: मौहल जिला परिषद वार्ड से इशरा देवी ने दाखिल किया नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: मौहल जिला परिषद वार्ड से इशरा देवी ने दाखिल किया नामांकन पत्र
Ankesh Dogra
Updated Mon, 11 May 2026 12:16 PM IST
पंचायती राज चुनावों के तहत जिला परिषद मौहल वार्ड से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार इशरा देवी ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान वह अपने समर्थकों के साथ उप मंडल अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुंचीं और विधिवत नामांकन प्रक्रिया पूरी की। नामांकन भरने के दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इशरा देवी इससे पहले पंचायत प्रधान और पंचायत समिति सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। क्षेत्र में लंबे समय से सामाजिक और जनहित कार्यों से जुड़ी रहने के कारण उन्हें एक अनुभवी उम्मीदवार माना जा रहा है। इशरा देवी ने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वह मौहल वार्ड के विकास, सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देंगी। वहीं नामांकन के बाद समर्थकों ने उनके पक्ष में जीत के दावे भी किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।