{"_id":"6a0167e2d81ef2b72d05c9de","slug":"video-kanpur-dehat-medical-college-outsourced-staff-go-on-strike-over-unpaid-remuneration-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: मानदेय न मिलने पर मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मियों ने की हड़ताल, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: मानदेय न मिलने पर मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मियों ने की हड़ताल, मरीज परेशान
मेडिकल कॉलेज अकबरपुर में तैनात आउटसोर्स कर्मियों ने पीएफ कटौती और तीन माह से मानदेय न मिलने के विरोध में सोमवार सुबह हड़ताल कर दी। नाराज कर्मचारियों ने काम बंद कर इमरजेंसी के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। इससे मेडिकल कॉलेज की कई स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कर्मचारियों का आरोप है कि उनका पीएफ तो काटा जा रहा है, लेकिन खाते में जमा नहीं किया जा रहा। वहीं पिछले तीन माह से मानदेय भी नहीं मिला है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज होकर कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से काम बंद कर दिया।
हड़ताल के चलते ओपीडी, पैथोलॉजी और जांच संबंधी कार्य प्रभावित रहे। मरीजों को जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। कई मरीज बिना इलाज कराए वापस लौट गए। इमरजेंसी सेवाओं पर भी असर पड़ा।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक बकाया मानदेय और पीएफ संबंधी समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कर्मचारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।