पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Greater inclination towards the Arts faculty than Commerce; only 35% enrollment in Science.

Sonipat News: वाणिज्य से ज्यादा कलां संकाय की ओर झुकाव, साइंस में केवल 35 फीसदी पंजीकरण

Wed, 01 Jul 2026 06:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Jul 2026 06:29 AM IST
विज्ञापन
Greater inclination towards the Arts faculty than Commerce; only 35% enrollment in Science.
फोटो : साेनीपत के हिंदू महाविद्यालय में दा​खिले के लिए विद्या​र्थियों के रजिस्ट्रेशन करते स्टाफ
सोनीपत। महाविद्यालयों में यूजी प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का मंगलवार को अंतिम दिन रहा। अब पंजीकरण नहीं कराने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश का मौका नहीं मिलेगा। इस बार छात्रों का रुझान वाणिज्य संकाय के मुकाबले कला संकाय की ओर अधिक देखने को मिला है जबकि बैचलर ऑफ साइंस में केवल 32 से 35 फीसदी सीटों पर ही पंजीकरण हुआ।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से बढ़ाई गई समय सीमा के तहत जिले के सरकारी, निजी और एडिड कॉलेजों में अब तक 75 से 80 फीसदी सीटों पर ऑनलाइन पंजीकरण हो चुका है। महाविद्यालय प्रबंधन ने सीटों को भरने के लिए अंतिम दिन खूब प्रयास किया।
विज्ञापन

पंजीकरण के अनुसार बीए में सबसे अधिक विद्यार्थियों ने रुचि दिखाई है। वहीं बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों में निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीएससी लाइफ साइंस में 60 से 65 फीसदी सीटों पर पंजीकरण हुआ है जबकि बीए विद मेजर इन जियोग्राफी में महज 20 से 25 फीसदी सीटों पर ही आवेदन पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 23 प्रमुख सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में इस वर्ष यूजी कोर्स के लिए करीब 13,500 सीटें निर्धारित हैं। वहीं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई से 21,203 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है।


दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल
प्रक्रिया
तिथि

आवेदन में संशोधन (ओटीपी आधारित)
1 जुलाई तक
आपत्तियों सहित सूची जारी
2 जुलाई तक
ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन
6 जुलाई तक
पात्र अभ्यर्थियों की सूची
8 जुलाई
पहली प्रोविजनल कटऑफ 9 जुलाई
पहली फाइनल कटऑफ 10 जुलाई
पहली फीस जमा अवधि
11 से 15 जुलाई
दूसरी प्रोविजनल कटऑफ 16 जुलाई
दूसरी फाइनल कटऑफ 17 जुलाई
दूसरी फीस जमा अवधि
18 से 22 जुलाई
रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग
23 जुलाई
पोर्टल दोबारा खुलने की तिथि
24 जुलाई
विलंब शुल्क के साथ प्रवेश
25 से 31 जुलाई


यूजी कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अवधि 30 जून को समाप्त गई। अधिकांश महाविद्यालयों में 75 से 80 फीसदी सीटों पर आवेदन हो चुके हैं।
- डॉ. किरण सरोहा, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed